माघ पूर्णिमा कब है 2022 में | माघी पूर्णिमा मनाने का शुभ मुहूर्त कब है | When is Magha Purnima 2022 | Magha Purnima Shubh Muhurat

Magha Purnima 2022: माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) को माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima) के नाम से भी जाना जाता है। माघी पूर्णिमा के दिन से ही माघ महीना खत्म हो जाता है और फाल्गुन महीने की शुरुआत हो जाती है। इस दिन गंगा स्नान का काफी महत्व है। इसके साथ ही माघ मास की पूर्णिमा में जो व्यक्ति दान करता है, उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है। यह त्यौहार बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता हैं। इस दिन स्नान आदि से निवृत होकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

माघ पूर्णिमा कब है 2022 (When is Magha Purnima 2022)

इस साल 2022 में माघ पूर्णिमा 16 फरवरी बुधवार को पड़ेगी।

  • माघ पूर्णिमा 2022 (Magha Purnima 2022): 16 फरवरी 2022
  • माघ पूर्णिमा 2023 (Magha Purnima 2023): 05 फरवरी 2023
  • माघ पूर्णिमा 2024 (Magha Purnima 2024): 24 फरवरी 2024
  • माघ पूर्णिमा 2025 (Magha Purnima 2025): 12 फरवरी 2025

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त (Magha Purnima Shubh Muhurat 2022)

इस बार माघी पूर्णिमा तिथि 15 फरवरी रात 9 .42 बजे शुरू होगी जो 16 फरवरी को रात 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।

माघी पूर्णिमा का महत्व (Importance of Magha Purnima)

माघ पूर्णिमा कब है 2022 में

पुराणों के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं, इसलिए इस पावन दिन गंगाजल का स्पर्श करने से भी स्वर्ग का सुख मिलता है। कहते हैं कि भगवान विष्णु माघ पूर्णिमा के व्रत, उपवास, दान और ध्यान से उतने प्रसन्न नहीं होते, जितना माघ पूर्णिमा के स्नान से प्रसन्न होते हैं। कलियुग में मनुष्यों को स्नान कर्म में शिथिलता रहती है, फिर भी माघी पूर्णिमा पर स्नान करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है.

माघी पूर्णिमा को एक मास का कल्पवास पूरा हो जाता है। इस दिन सत्यनारायण कथा और दान-पुण्य को अति फलदायी माना गया है। इस अवसर पर गंगा में स्नान करने से पाप और संताप का नाश होता है और मन और आत्मा को शुद्वता प्राप्त होती है। किसी भी व्यक्ति द्वारा इस दिन किया गया महास्नान समस्त रोगों को शांत करने वाला है।

Leave a Reply