
सिक्किम राज्य के प्रतीक चिन्ह | Sikkim State Symbols in Hindi
Sikkim State Symbols: सिक्किम भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक है जोकि भारत के पूर्वी हिमालय क्षेत्र में स्तिथ है। सिक्किम अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगा हुआ राज्य है जोकि उत्तर-पूर्व में तिब्बत, दक्षिण पूर्व में भूटान और पश्चिम में नेपाल से लगती है। सिक्किम 10 अप्रैल 1975 को भारत का हिस्सा बना था। आगे हम जानेगें सिक्किम राज्य के प्रतीकों चिन्हों को जैसे कि पशु, पक्षी, फूल, पेड़ आदि।
सिक्किम राज्य के प्रतीक चिन्ह (Sikkim State Symbols in Hindi)
भारत के अन्य राज्यों के समान सिक्किम राज्य के भी अपने प्रतीक चिन्ह हैं जो सिक्किम का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें सिक्किम राजकीय पशु, चिड़िया, पेड़, पुष्प आधी शामिल हैं। सिक्किम राज्य के प्रतीक निम्नलिखित हैं।
सिक्किम का राज्य पशु (State Animal of Sikkim)

Image Source: Wikipedia
रेड पांडा (Red Panda) सिक्किम राज्य का राजकीय पशु है। यह भालू परिवार से आता है। लाल पांडा हिमालय की दक्षिणी चोटियों, दक्षिण पश्चिम चीन, सिक्किम, असम और उत्तरी अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में पाए जाते हैं। लाल पांडा के शरीर पर लाल-भूरे रंग के रोएं और एक लंबी बिखरे बालों वाली पूंछ होती है। इसके आगे पैर पीछे के पैरों के अपेछा छोटे होते हैं। यह मोटे तौर पर एक घरेलू बिल्ली के आकार का होता है, हालांकि रेड पांडा शरीर लंम्बा होता है।
इसे लेसर पांडा (Lesser Panda), द रेड बियर-कैट (The Red Bear Cat) और द रेड कैट-बियर (The Red Cat-Bear) के नाम से भी जाना जाता है। लाल पांडा का मुख्य रूप से बांस के पत्ते हैं, मौसमी फल, बीज, छोटे कीड़े और पक्षी के अंडे भी खाते हैं।
- रेड पांडा का वैज्ञानिक नाम ऐलुरस फुलगेन्स (Ailurus fulgens) है।
सिक्किम का राज्य पक्षी (State Bird of Sikkim)

Image Source: cpreecenvis.nic.in
ब्लड फ़ीज़ॅन्ट (Blood Pheasant) सिक्किम का राज्य पक्षी है। इसे ब्लड पार्ट्रिज (Blood Partridge) के नाम से भी जाना जाता है। सिक्किम राज्य का राज्य पक्षी ब्लड फ़ीज़ॅन्ट (Blood Pheasant) मुख्य रूप से भारत, भूटान, चीन, म्यांमार और नेपाल में पाया जाता है। भारत के सिक्किम राज्य में इसे सेमो (Semo) नाम से जाना जाता है जबकि नेपाल में इसे चिल्मिआ (Chilimia) नाम से जाना जाता है। ब्लड फ़ीज़ॅन्ट का कोई हिंदी नाम उपलब्ध नहीं है।
ब्लड फ़ीज़ॅन्ट (Blood Pheasant) को यह नाम शायद इसके आँखों के चारों ओर सुर्ख लाल रंग की पट्टी से पड़ा होगा। नर और मादा दोनों ब्लड फ़ीज़ॅन्ट के पैर लाल होते हैं और आंखों के चारों ओर सुर्ख लाल रंग की पट्टी होती है। ब्लड फ़ीज़ॅन्ट लगभग जंगली मुर्गे के आकार का होता है और देखने पर थोड़ा बहुत तीतर से मिलता जुलता है। ब्लड फ़ीज़ॅन्ट पेड़ों के कोंपल, फल, बीज और कीड़े मकोड़े खाता है।
सिक्किम के भारत में विलय से पहले भी ब्लड फ़ीज़ॅन्ट सिक्किम का राष्ट्रीय पक्षी हुआ करता था जोकि बाद में भारत में मिलने के बाद सिक्किम का राज्य पक्षी बन गया।
- ब्लड फ़ीज़ॅन्ट का वैज्ञानिक नाम इथागिनिस क्रुएंटस (Ithaginis cruentus) है।
सिक्किम का राज्य फूल (State Flower of Sikkim)

Image Source: Wikipedia
नोबेल आर्किड (Nobile Orchid) सिक्किम का राजकीय फूल है। इसे नोबल डेंड्रोबियम (Noble Dendrobium) या डेंड्रोबियम नोबेल (Dendrobium Nobile) के नाम से भी जाना जाता है। नोबल डेंड्रोबियम एक बहुत ही आकर्षक छोटा और मध्यम आकार का पीला, हरा, नारंगी और बैंगनी रंग का फूल है। भारत के अलावा ऑर्किड का फूल तिब्बत, दक्षिणी चीन, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, थाईलैंड, म्यांमार, लाओस, वियतनाम और हवाई में भी पाए जाते हैं।
यह एक कोमल पौधा होता है जो कि सर्दियों और वसंत ऋतु में खिलते हैं। यह सुगंधित फूल 5-7 सेमी व्यास के होते हैं और रंग में परिवर्तनशील होते हैं। आमतौर पर, पंखुड़ियों का आधार हल्का गुलाबी या सफेद होता है, जो सिरे की ओर एक मजबूत नीलम-बैंगनी रंग में होता है।
- नोबेल आर्किड का वैज्ञानिक नाम डेंड्रोबियम नोबेल (Dendrobium nobile) है।
सिक्किम का राजकीय वृक्ष (State Tree of Sikkim)
रोडोडेंड्रोन निवेम (Rhododendron Niveum) सिक्किम का राजकीय वृक्ष है। रोडोडेंड्रोन (Rhododendron )की ही एक प्रजाति (Rhododendron arboreum) उत्तराखंड राज्य का राज्य वृक्ष है। रोडोडेंड्रोन निवेम मुख्य रूप से सिक्किम, चीन, तिब्बत और भूटान में पाया जाता है। रोडोडेंड्रोन की सिक्किम में 45 से 50 प्रजातियां पाई जाती हैं।
इसके पत्ते मोटे और फूल बेल के आकार के लाल रंग के होते हैं। रोडोडेंड्रोन के ज्यादातर फूल गहरे लाल रंग के साथ सुंदर और आकर्षक होते हैं। इसके अलावा रोडोडेंड्रोन के गुलाबी, सफेद, नीले और पीले रंग के फूल भी होते हैं। लेकिन रोडोडेंड्रोन के किसी भी फूल में सुगंध नहीं होती।
- रोडोडेंड्रोन निवेम का वैज्ञानिक नाम रोडोडेंड्रोन निवेम (Rhododendron Niveum) है।